Sunday, February 15

बदायूँ।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड के लिए 1.6 करोड़ की राशि की स्वीकृत

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड के लिए 1.6 करोड़ की राशि की स्वीकृत

(आशुतोष शर्मा)बदायूं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड व ईस्टर्न बायपास के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1.6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विकास की गंगा निरंतर बह रही है। क्षेत्र के लोगों को भाजपा की डबल इंजन सरकार का भरपूर फायदा मिल रहा है। प्रस्तावित बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा होगा। जो बरेली रोड से शुरू होकर दातागंज रोड उसावा, ककराला, कादर चौक, शेखूपुर और मेडिकल कॉलेज के पास से गुजरेगा। इसके निर्माण से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और भारी बहन शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे। इस परियोजना की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 100 गांव को फायदा होगा किसान अपना फसल को आसानी से मंडी तक ले जा सकेंगे। जिससे किसानों के आमदनी में इजाफा होगा और वाहन शुल्क कम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *