
मकर संक्रांति पर विरहा का मुकाबला।
भदोही। राजनारायण यादव
मकर संक्रांति के मौके पर क्ष्रेत्र के बरमोहनी में विराट विरहा मुकाबला का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकार आजमगढ़ की उजाला यादव व भदोही के प्रदीप यादव के बीच सुबह 10 बजे से बिरहा मुकाबला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला जिसमे भारी भीड़ में दोनों तरफ से एक से बढ़ कर एक बिरहा गाया गया । जहाँ उजाला यादव ने वीर रस का विरहा गा कर लोगो को झूमा दिया और एक से एक तर्ज गाया।
वही प्रदीप यादव ने भी वीर रस व कहानी समझा कर विरहा गाया।विरहा का उदघाटन भदोही विधायक जाहिद बेग ने किया जिसमें सपा नेता आरिफ सिद्दीकी जिलामहा सचिव हृदय नारायण प्रजापति आयोजक जयनाथ यादव, ब्यवस्थापक रमाशंकर यादव सन्तोष यादव जियालाल घनश्याम यादव डॉ विधिनारायन यादव पंचम यादव श्याम बिहारी यादव छोटे लाल सरोज आदि रहे।
























