Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।घर में लगे पानी प्लांट से लाखों की चोरी, थाने में आवेदन

घर में लगे पानी प्लांट से लाखों की चोरी, थाने में आवेदन

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)। जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 अंतर्गत सरडीहा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में लगे पानी प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अविनाश कुमार ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित अविनाश कुमार ने बताया कि वे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अपने घर पर पानी प्लांट लगाकर स्वरोजगार कर रहे थे। बीते 2 जनवरी को वे परिवार के साथ दो दिनों के लिए घर से बाहर गए हुए थे। 4 जनवरी को वापस लौटने पर देखा कि उनके पानी प्लांट से जुड़े सभी कीमती उपकरण चोरी हो चुके हैं।

चोरी गए सामानों में मेम्ब्रेन, हाई प्रेशर पंप, वाटर मोटर, डोजिंग पंप, स्टेनलेस स्टील फ्रेम, जंबो फिल्टर, वाटर कूलिंग सिस्टम, टंकी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामानों की कुल कीमत करीब 3 लाख 21 हजार 880 रुपये आंकी गई है।

अविनाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी प्रकार की कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरी गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *