
विराट वस्त्रालय कन्नौज और एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन मोढ ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
राजनारायण यादव/भदोही।सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट नौवे दिन के पहले मैच मे शकुंतला पैलेस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर कुलदीप 37 रन और आदित्य विक्रम के 18 रनों की बदौलत 98 रन बनाया।
विराट वस्त्रालय के लिए गेंदबाजी करते हुए अतुल मिश्रा और शशांक यादव ने 2-2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे विराट वस्त्रालय के बल्लेबाज 8.5 ओवर में सैफ खान 71 और शुभम जायसवाल के 23 रनो के बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
दिन के दूसरे मुकाबले में प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरो मे रोशन विश्वकर्मा के 34 रन और मनीष मिश्रा के 14 रनो की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाया। एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन मोढ के लिए गेंदबाजी करते हुए सजल वर्मा और सौरभ यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन के बल्लेबाज लक्ष्य को 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हिमांशु सिंह के 58 और अनुज सिंह परिहार के 24 रनों की बदौलत लक्ष्य को प्राप्त कर लीया। प्रतापगढ़ के लिए गेंदबाजी करते हुए सौरभ यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया। हिमांशु सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट मे मौजूद महेश मिश्रा,रत्नेश तिवारी प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, राजू दूबे, प्रभात सिंह, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।
























