Sunday, February 15

जौनपुर।एबीवीपी के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी का जौनपुर में सम्मान

एबीवीपी के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी का जौनपुर में सम्मान

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष तथा तिलकधारी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी का महाविद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के नये प्रांत अध्यक्ष बनने पर छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। यह पहला अवसर है जब जौनपुर से किसी को विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत अध्यक्ष का दायित्व मिला है। इससे जिले में हर्ष की लहर है।

टी.डी. पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि यह जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में निरंतर सकारात्मक कार्य होंगे। वहीं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार दूबे ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी की सरलता, सहजता और निरंतर सक्रियता ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचाया है।

ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जौनपुर में विद्यार्थी परिषद का और विस्तार होगा। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रांत अध्यक्ष के रूप में परिषद की नीति और रीति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। परिषद को हर परिसर तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों के हित में निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही और सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *