बदायूँ।सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें- कृषि, ऊर्जा, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारी उपस्थित रहें किसान दिवस प्रारम्भ करते हुए उप कृषि निदेशक बदायूँ ने समस्त कृषक एवं अधिकारियों का स्वागत किया, साथ ही समस्त किसान भाइयों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया तथा अपील की कि समस्त किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले।

वर्तमान समय में कृषि विभाग में रबी सीजन में बोने के लिये तिलहन योजनान्तर्गत सरसों एवं दलहन योजनान्तर्गत मटर, मसूर एवं चना के मिनीकिट 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करना चाहते है वह किसी भी अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र ंहतपकंतेींदण्नचण्हवअण्पद पर बुकिंग कर सकते है चयन होने के उपरान्त ही मिनीकिट राजकीय कृषि बीज भण्डार से प्राप्त कर सकेगें। श्री नरव्रेश सिंह निवासी ग्राम-करौलिया द्वारा बिजली की समस्या रखी जिस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-बदायँू द्वारा अवगत कराया कि करौलिया पावर हाउस को सही कराने का प्रस्ताव पास हो गया है। डा0 प्रदीप कुमार वर्मा ज्येष्ठ निरीक्षक द्वारा कृषक भाईयों को गन्नें की प्रजातियों एवं गन्ना सर्वें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही कृषकांे के गन्ना का रूका भुगतान जल्दी-जल्दी कराने का भी अश्वासन दिया।  शिशुपाल सिंह ग्राम दबरई द्वारा अवगत कराया कि हमारे मकानों के ऊपर से ग्यारह हजार की लाईन जा रही है जिसका सहायक अभियन्ता विद्युत द्वारा सर्वे परीक्षण कर लिया गया है परन्तु अभी तक स्टीमेंट तैयार नहीं किया गया जिससे लाईन को हटाया जा सके जबकि ऑधी-तूफान में विद्युत लाईन के गिरने का भय रहता है जिस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-बदायँू द्वारा बताया गया है कि यह स्टीमेंट तैयार करा लिया जायेगा जिसका खर्चा आपको स्वय्ं जमा करना होगा। किसान भाईयों ने पशुओं के गला घोटू, मुहॅ पका, खुरपका के टीकाकरण की समस्या रखी जिस सम्बन्ध में डा0 धर्मेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया की गला घोटू व मुहॅ पका खुरपका एवं एल0एच0डी0/लम्पी बीमारी का टीकाकरण किसान भाईयों के घर-घर जाकर पशुओं को निः शुल्क अभियान चलाकर किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

 अन्त में उप कृषि निदेशक बदायूँ द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *