बदायूँ।नगर पंचायत उसावां में धूमधाम से मना पीएम मोदी का जन्मदिन

नगर पंचायत उसावां में धूमधाम से मना पीएम मोदी का जन्मदिन

अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, सभासदों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया उत्सव

बदायूँ/उसावां। जनपद की नगर पंचायत उसावां में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान की मौजूदगी में सभासदों एवं अन्य लोगों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के सभासदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। केक काटने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान नगर पंचायत के सभासद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *