बदायूँ।उसावां बिजली घर में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्वकर्मा जयंती पर हुआ हवन-पूजन

उसावां बिजली घर में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्वकर्मा जयंती पर हुआ हवन-पूजन

उसावां बिजली घर पर विद्युत कर्मियों ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, सुख-समृद्धि और सुचारु विद्युत व्यवस्था की कामना

 बदायूँ/उसावां। कस्बे के बिजली घर पर गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्युत कर्मियों ने बिजली घर परिसर में हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से आराधना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से बिजली घर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।

विद्युत कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से विभाग और कर्मचारियों की सुख-समृद्धि के साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जेई मुनेन्द्र कुमार यादव, एसएसओ सर्वेश, नरेंद्र, लाइनमैन पुत्तू लाल, सत्यवीर, मोहित, अनेक पाल, तुलाराम, नेत्रपाल, सनी, पंडित जी, अरुण कुमार मिश्रा सहित समस्त विद्युत स्टाफ मौजूद रहा। सभी कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेकर आपसी समन्वय के साथ विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *