आजमगढ़।नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर वेदांता में गूंजे भगवान के जयकारे

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर वेदांता में गूंजे भगवान के जयकारे

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित एवं देश को प्रगति की नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती का पावन अवसर एक साथ बड़े ही धूमधाम से भाजपा नेता रित्विक जायसवाल की अगुवाई में वेदांता के प्रांगण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। रित्विक जायसवाल ने भगवान विश्वकर्मा का नमन कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और पीएम मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए विशेष आहुतियां दीं।

हवन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष रित्विक जायसवाल और कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस खुशी के अवसर पर सभी का मुंह कमल पेड़ा खिलाकर मीठा कराया गया और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। संध्या काल में कार्यक्रम को और भी भव्य रूप देते हुए रित्विक जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम समर्पित 21 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर रित्विक जायसवाल ने कहा, आज का दिन बेहद शुभ है जब सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक साथ पड़ा है। हम भगवान विश्वकर्मा से यही प्रार्थना करते हैं कि पीएम मोदी को दीर्घायु प्रदान करें ताकि वे इसी तरह राष्ट्र सेवा में समर्पित रहकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *