नगर पंचायत की अस्थाई गौशाला का डिप्टी सीवीओ ने किया निरीक्षण
45 गोवंश संरक्षित मिले, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदायूँ/उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को डिप्टी सीवीओ बदायूं डॉ. धर्मेंद्र ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि अस्थाई गौशाला में वर्तमान में 45 गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के लिए व्यवस्थाएं उचित पाई गईं। गोवंशों की सेहत और गौशाला की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
डिप्टी सीवीओ ने गौशाला संचालकों को निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखा जाए। साथ ही गोवंशों की नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी, चेयरपर्सन पति अनिल सिंह चौहान सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
























