भदोही।किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में समस्याओं पर बनी रणनीति।

किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में समस्याओं पर बनी रणनीति।

शरद बिंद 

दुर्गागंज,भदोही। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक गुरुवार को सदलूबीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह ने की, जबकि नेतृत्व पूर्वांचल प्रभारी सालिकराम यादव ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने रखा। बिजली कटौती, खराब सड़कों, किसानों की समस्याओं समेत स्थानीय स्तर पर लोगों को हो रही अन्य परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इन समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। साथ ही गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं की जानकारी जुटाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान संगठन में शामिल हुए कुछ नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राम इकबाल तिवारी, अमरनाथ यादव, मीरा देवी, रामबाबू बिंद, अशोक कुमार यादव, बैजनाथ पाल, रामचरित्तर चौहान, कांता बिंद, मनिलाल, इंद्रमणि यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *