Monday, February 16

बदायूं।जरीफनगर में कलयुगी मां ने नवजात बच्चें को गेहूं के खेत में फेंका।

जरीफनगर में कलयुगी मां ने नवजात बच्चें को गेहूं के खेत में फेंका।

(आशुतोष शर्मा)बदायूं। कलयुगी मां ने ममता का गला घोंटकर नवजात बच्चें को सड़क के किनारे बेदर्दी से इस कड़कड़ाती ठंड में‌‌ मरने के लिए गेहूं के खेत में फेंक दिया।

उक्त मामला जनपद के थाना जरीफनगर का है। यहां एक बार फिर दिल को दहला देने मामला सामने आया। यहां कलयुगी मां ने अपने नवजात बच्चें को ऐसी ठंड में मरने के लिए सड़क किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। ठंड के कारण बच्चों की मौत हो गई। राहगीरों ने जब नवजात बच्चे को काली पॉलिथीन में सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ा हुआ देखा, तो लोग हैरान हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कलयुगी मां नवजात बच्चे को सड़क किनारे गेहूं के खेत में फेंक गयी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

नवजात बच्चे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बच्चों को देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाना जरीफ नगर पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर खेतिहर इलाके का बताया जा रहा है। नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग तरह -तरह की बातें कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *