
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से टायर फटने से कंटेनर नीचे गिरा
आजमगढ़ । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से एक कंटेनर पटना के लिए जा रहा था। 205 पर कन्टेनर का टायर फट गया।टायर फटने के फलस्वरूप कंटेनर
अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गया। जो अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव में पड़ता है। जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर बाल बाल बच गए ।कंटेनर का अगला टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई । कंटेनर चालक द्वारा बताया गया की हरियाणा से वह पटना माल लोड करने जा रहा था। लेकिन अगला टायर कमजोर होने की वजह से टायर फट गया। घटना सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंच गयी।























