Sunday, February 15

बदायूँ।सपा सांसद आदित्य यादव ने जनता की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना

सपा सांसद आदित्य यादव ने जनता की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना

बदायूं। समाजवादी पार्टी के युवा सांसद आदित्य यादवने आज अपने आवास पर जनता से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। आम नागरिकों द्वारा रखी गई समस्या पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

विधानसभा क्षेत्र बिसौली के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शोक संवेदना एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। सर्वप्रथम वे ग्राम मोहकमपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय रत्नेश यादव के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। ज्ञात हो कि स्वर्गीय रत्नेश यादव का निधन एसआईआर में ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से हो गया था। इस दुखद घटना पर सांसद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का हर प्रयास किया जाएगा।

इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव जी वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. तारिक के दूनपुर स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर पहुँचे, जहाँ सड़क निर्माण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद को वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े संपर्क मार्ग की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। आदित्य यादव में फल खिलाकर अनशन खत्म कराया I

इस मौके और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधानसभा सभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुरु,बादाम सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, चंद्रकेश यादव, राकेश प्रजापति, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, राकेश प्रजापति, राहुल यादव, चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, विकास, सोमेश प्रताप, उदयवीर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *