रिज़र्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु होम्योपैथिक शिविर
शाहजहांपुर। आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशनमें रिज़र्व पुलिस लाइन, पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्देश्य से होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त शिविर में क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में वामा सारथी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार को जैकेट, कैप एवं आई-कार्ड का वितरण किया गया तथा आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयाँ भी प्रदान की गईं। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ रोग-निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
























