वनवासी बस्तीमें 100 लोगो को गर्म कपड़ा स्वेटर बांटा गया
भदोही /राजनारायण यादव
सुरियावां विकास खण्ड के ग्राम सभा सिहंपुर बनवासी बस्ती में मुसहरों को 100 गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण किया गया। अधिक ठंढ के चलते समाजसेवी पूर्वप्रधान रविनाथ यादव के सहयोग से लगभग 100 गर्म कपड़े स्वेटर बांटे गए।
इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद सपा की युवा नेत्री अंकिता राजपूत व प्रधान राजनाथ सरोज पूर्व प्रधान विजय शंकर यादव शेषमणि यादव नेबुल सरोज करिया आदि लोग रहे।
























