राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्र वृत्ति परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग कर शिक्षक ने कायम किया मिशाल।
आजमगढ़। जिले के तहबरपुुुुर शिक्षा क्षेत्र के सेमरी गांव में एक शिक्षक राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्र वृत्ति परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग कर मिशाल कायम किया है। अवकाश के दिनो मे बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जो अन्य शिक्षको के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं शामिल होते हैं । परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के पढ़ाई के लिए उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है । परीक्षा 9 नवंबर को प्रस्तावित है। इन दिनों परीक्षा का फार्म भरा जा रहा है। राजभवन राम उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविन्दपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। छुट्टियों में जब लोग अपने अपने नीजि कार्यों में व्यस्त रहते हैं या फिर आराम करते हैं तो ऐसे समय में वे प्रत्येक छुटि्टयों में अपने आवास पर छात्र छात्राओं को बुलाकर तीन घंटे निशुल्क कोचिंग कर रहे हैं। वर्ष 24-25 में राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में इनके पढ़ायें आठ छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। ब्लाक मुख्यालय पर इनको सम्मानित किया गया था।रविवार को गोबिन्दपुर, सेमरी,ओहनी, शिवराजपुर के लगभग 56 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। शिक्षक राजभवन राम की लोग दाद दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं लक्ष्य पहले से अधिक है।























