Tuesday, December 16

रांची।श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय में कौशिकी दिवस पर विशेष कार्यक्रम

श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय में कौशिकी दिवस पर विशेष कार्यक्रम

रांची। आनन्द मार्ग महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के प्रांगण में कौशिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आचार्या करुणा शाहदेव मुख्य अतिथि रहीं, जबकि दिल्ली सेक्टर से आईं अवधुतिका आनन्द मधुरिमा आचार्या विशिष्ट अतिथि थीं। मुख्य वक्ता के रूप में बीआईटी, मेसरा के प्रोफेसर मृणाल पाठक ने कौशिकी नृत्य के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 1978 को आनन्द मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी ने इस नृत्य की संकल्पना दी थी। नियमित अभ्यास से यह नृत्य महिलाओं की रीढ़ की हड्डी, ग्रंथियों एवं उप-ग्रंथियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे 22 प्रकार की बीमारियों की रोकथाम संभव होती है। कार्यक्रम की आयोजक मृदुला सिंह ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के बीच कौशिकी नृत्य प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना आयोजन की भूमिका निभाने वाली मृदुला सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *