Sunday, February 15

झारखंड में आयुर्वेद के जरिए मानवता की सेवा – डॉ. ज्ञान प्रकाश को मिला प्रशस्ति पत्र।

झारखंड में आयुर्वेद के जरिए मानवता की सेवा – डॉ. ज्ञान प्रकाश को मिला प्रशस्ति पत्र।

रांची। स्वास्थ्य एवं जड़ी-बूटी (आयुर्वेद) चिकित्सा सेवा की दिशा में बहामनी ज़िरोएट्रिक रिहाबिलिटेशन सेंटर एवं आयुर्वेद अस्पताल और जीवक आयुर्वेद विश्वविद्यालय, बांधटोली–सुकुरहुटु, पोस्ट-हुलहुंडु, जिला-रांची द्वारा झारखंड प्रदेश के लिए वैदिक जीवन काढ़ा (गिलोय, अश्वगंधा, सौंठ, ज्ञायत्री, कालमीघ, पिप्पली, कुटकी, तुलसी एवं हरिद्रा) का एक वर्षीय अभियान 7 जुलाई 2020 से 6 जुलाई 2021 तक संचालित किया गया।इस अभियान का उद्देश्य कोरोना महामारी से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थवृत एवं आयुर्वेद व्यवहार की ओर प्रेरित करना था। इस दौरान काढ़ा का उत्पादन कर निःशुल्क वितरण किया गया और व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाई गई। इस अभियान की सफलता के लिए झारखंड विधानसभा के अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण समिति के सभापति लोबिन हेंब्रम ने डॉ. ज्ञान प्रकाश (एम.डी. आयुर्वेद) को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्य की सराहना की।

डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि –

“स्वस्थवृत और आयुर्वेद व्यवहार के लिए कार्य करना ही मेरा संकल्प है। यह जीवक आयुर्वेद विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड, भारत के आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान द्वारा मानवता की सेवा के लिए मेरी जीवन यात्रा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *