Monday, February 16

झारखंड( रांची) ।रिम्स-2 का विरोध विकास विरोधी मानसिकता : शेख वकील अहमद

रिम्स-2 का विरोध विकास विरोधी मानसिकता : शेख वकील अहमद

रांची। झारखंड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह मज़दूर नेता शेख वकील अहमद ने कहा है कि कांके के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल का विरोध करना झारखंड के विकास का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी अस्पतालों की संख्या बहुत कम है और ऐसे में रिम्स-2 का निर्माण लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी नेता आदिवासियों की जमीन के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि रांची शहर में आदिवासियों की जमीन पर गगनचुंबी इमारतें, मॉल और कॉलोनियां खड़ी कर दी गईं, तब इन लोगों ने विरोध क्यों नहीं किया।

शेख वकील अहमद ने कहा कि अस्पताल और स्कूल बनने से स्थानीय लोगों को ही सबसे अधिक लाभ होगा। विकास कार्यों का विरोध करने वाले झारखंड के शुभचिंतक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कोल ब्लॉक आवंटन और पूंजीपतियों को सस्ती जमीन देने पर कोई सवाल नहीं उठाता, जबकि किसानों के हक और विस्थापन नीति पर लड़ाई लड़नी चाहिए थी। उन्होंने रांची के विधायक सी.पी. सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने रिम्स-2 निर्माण के विरोध पर नाराजगी जताकर सही संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *