
जनता का अनोखा विरोध प्रदर्शन कीचड़ भरी सड़क को बनाया सेल्फी प्वाइंट जितिन प्रसाद को किया आमंत्रित
पीलीभीत / इस समय सेल्फी का बड़ा क्रेज है नेता हो या अभिनेता या फिर कोई सेलिब्रेटी के साथ आम जनमानस में सेल्फी लेने का हर जगह क्रेज देखा जा सकता है लेकिन कल शाम एक ऐसा सेल्फी प्वाइंट देखने को मिला जिसे शहर की जनता के द्वारा तैयार करके जनपद पीलीभीत के सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने के साथ बोर्ड पर नगर पालिका के अधिकारियो को आमंत्रित किया गया था जो एक कीचड़ युक्त सड़क पर बनाया गया था जनता ने इस भीषण कीचड़ और जलभराव की समस्या से परेशान होकर इसे सेल्फी प्वाइंट बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया जिसे देख लोग चुनाव के समय नेताओं द्वारा बड़े बड़े वायदों को न पूरा करने पर जनता द्वारा दिया जाने वाला अच्छा जवाब बता रहे थे हालंकि बाद में अधिकारियो के हस्तक्षेप के बाद जनता ने अपना प्रदर्शन समस्या के शीघ्र समापन के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया ।
नगर के स्टेशन रोड स्थित मधुवन गेट के सामने कई माह से भीषण जल भराव होने के कारण आम रास्ता कीचड़ युक्त हो जाने से जहां लोगो निकलने में दिक्कत हो रही थी वही दूसरी ओर बरसात में पनपने वाले संचारी रोगों को भी दावत दे रहे थे लेकिन स्थानीय लोगो द्वारा कई बार लिखित शिकायतो के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से लोगो में आक्रोश पनपने लगा जिस कारण स्थानीय लोगो द्वारा एक बोर्ड बनवाया गया जिसपर सेल्फी प्वाइंट लिख कर उसका उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को मुख्य अतिथि के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों के नाम अंकित करके कीचड़ युक्त मार्ग में लगाकर सबको सेल्फी प्वाइंट के उद्घाटन का आमंत्रण भी भेजा और स्वय प्रदर्शन करने लगे जहां एक इस अनूठे प्रदर्शन में स्थानीय लोगो द्वारा शासन प्रशासन का मखौल बनाते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए वही प्रशासन में इस प्रदर्शन से हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच कर लोगो की मान मनौव्वल करके समस्या का शीघ्र समाधान करने का वायदा करके प्रदर्शन समाप्त कराया फिलहाल इस अनूठे ढंग के प्रदर्शन की नगर में चर्चा के साथ जनता द्वारा नेताओ को दिए जाने वाला उचित जबाव बताया ।
























