पीलीभीत।पत्नी के बार बार मायके जाने से नाराज दामाद ने सास को ही दिया मार जला दिया शव भूसे के ढेर से मिली हड्डिया

पत्नी के बार बार मायके जाने से नाराज दामाद ने सास को ही दिया मार जला दिया शव भूसे के ढेर से मिली हड्डिया

मुजीब खान

पीलीभीत । जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बार मायके जाने से रोकने के लिए अनोखी तरकीब निकाली जिसमें उसने अपनी सास को बेरहमी से मार दिया इसके बाद सबूत मिटाने के लिए घर में लगे भूसे और उपले के ढेर में दबाकर आग लगा दी बाद में पुलिस को भूसे के ढेर में मिली राख में चुड़िया और हड्डियां मिली जिसे पुलिस ने डीएनए जांच के लिए भेजा है। ताकि मालूम हो सके कि यह हड्डियां बताई जा रही महिला की है किसी अन्य की क्योंकि जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

पूरा मामला जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव का है जहां के निवासी एक युवक ने अपने सगे जीजा पर उसकी मां को मार कर जला देने का आरोप लगाया है पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसका जीजा उसकी बहन के बार बार मायके आने से नाराज रहता था मायके आने का कारण वह उसकी मां को ही मानता था इस लिए वह काफी नाराज रहता था विगत दिवस उसने मौका देखकर उसकी मां को मार कर जला दिया ।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब भूसे के ढेर से कुछ हड्डियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की बरामद अवशेषों को फोरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये हड्डियां किसकी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *