बदायूँ सांसद आदित्य यादव आज बदायूं में करेंगे जनभेंट, कल बबराला में सुनेंगे जनता की समस्याएं

सांसद आदित्य यादव आज बदायूं में करेंगे जनभेंट, कल बबराला में सुनेंगे जनता की समस्याएं

बदायूं। लोकसभा क्षेत्र बदायूं के सांसद आदित्य यादव आज 8 अगस्त और कल 9 अगस्त को क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेतागण, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सांसद आदित्य यादव अपने निज निवास, डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं पर समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, नेतागण, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से भेंट करेंगे।

इसके बाद 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांसद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निरीक्षण भवन, बबराला, जनपद संभल में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। सांसद के क्षेत्र भ्रमण को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *