
एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर लहराया परचम।
सहरसा। कहते हैं मेहनत व लग्न कभी व्यर्थ नही जाता है। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की एक छात्रा ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम की है। ज्ञात हो की बिहार राज्य स्कूल एथलेटिक्स राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2024/25 में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की छात्रा कुमारी अदिति ने जीत का परचम लहराते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। कुमारी अदिति को शुक्रवार को खेल मैदान राजेन्द्र नगर पटना में बालिका अंडर- 19 वर्ग में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीती है। यह सहरसा जिले की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बिहार राज्य स्कूल एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2024/ 25 में कांस्य पदक जीत कर अपने घर, परिवार, स्कूल एवं पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2024/25 में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड से एकमात्र मध्य विद्यालय मोहनपुर के 6 बच्चों ने एथलेटिक्स में 12 मेंडल लाकर सफलता प्राप्त की थीं। मौके पर मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि इस स्कूल की छात्राएं काफी मेहनती हैं। उन्हें ट्रेनिंग एवं निरंतर प्रैक्टिस कराया जाता है। ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में टांपर रहे। वहीं मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल ने कांस्य पदक प्राप्त कुमारी अदिति को बधाई देते हुए कहा कि अदिति ने पूरे मोहनपुर पंचायत का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि मोहनपुर पंचायत के प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अदिति ने मोहनपुर पंचायत का नाम रोशन किया है। अतः उसे आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला खेल पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघव सिंह, जिला के शारीरिक शिक्षक प्रमोद झा, मनोरंजन सिंह, शशि भूषण, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, हरेन्द्र कुमार, नीतीश मिश्रा, खेलप्रेमी आनंद झा, नेटबॉल अध्यक्ष राजेश यादव, पुनीता कुमारी एवं ग्रामीणों ने अदिति को बधाई दी है। साथ ही अदिति को खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने की कामना की है।

