
पटरी के रास्ते प्लेटफार्म बदल रहे महिला पुरुष रन थ्रू ट्रेन के चपेट में आकर दोनों की मौत नही हुई शिनाख्त
शाहजहांपुर / जनपद के रेलवे स्टेशन पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध एक वृद्धा की ट्रेन की चपेट में मौत हो गई दोनो लोग दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए लाइनों के रास्ते जा रहे थे तभी एक रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आ गए दोनो मृतक गेरूए वस्त्र पहने है जिनकी शिनाख्त के जी आर पी प्रयास कर रही है ।
घटना आज सुबह की है जब एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक महिला उम्र करीब 60 वर्ष व एक बुजुर्ग पुरुष उम्र लगभग 70 वर्ष पटरियों के रास्ते जा रहे थे तभी अचानक आई एक रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद जी आर पी ने तत्काल पटरियों पर से शवो को हटवाया और उनके पास मौजूद समान से उनकी शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली दोनो मृतक गेरूए रंग के वस्त्र पहने हुए है जिससे ज्ञात होता की या तो यह साधु है या फिर मांगने वाले जीआरपी के अनुसार दोनो मृतकों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है दोनो शवो को सील करके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।
























