शाहजहांपुर शिक्षक को सोते समय कमरे में बंद कर 15 लाख के जेवर और 20 हजार नगदी पर हाथ साफ
शाहजहांपुर / जनपद में इस समय चोरी की घटनाओं में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा लेकिन पुलिस चोरों के सामने बौनी साबित हो रही लगातार हो रही चोरियों के क्रम में कल रात थाना कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज इलाके में रहने वाले एक शिक्षक के घर पर चोरों हाथ साफ करते हुए करीब 15 लाख के जेवर और 20 हजार रुपए नगदी चोरी कर लिए शिक्षक के अनुसार वह अपने पुत्र के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था इसी बीच चोरी ने उसे उसी कमरे में बंद आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।
थाना कोतवाली क्षेत्र में अजीजगंज इलाके में रहने वाले शिक्षक गौरी शंकर श्रीवास्तव बताया की वह अपने पांच साल के बेटे के साथ मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने उनके पास रखी सेफ अलमारी से 15 लाख रुपए के जेवर और 20 हजार की नगदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया की मकान के पास स्थित निर्माणाधीन मकान के रास्ते चोर उनके घर में घुसे। चोरों ने अंदर पहुंचकर पहले सेफ अलमारी की चाबी और उनका मोबाइल उठाया फिर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी से जेवर और नगदी चुरा ली। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने कपड़े, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया सिर्फ रुपए और जेवर पर ही हाथ साफ किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बातचीत कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपए के जेवर और नगदी चोरी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई जा रही है। शिक्षक गौरी शंकर की पत्नी हिमाचल प्रदेश में नौकरी करती हैं और उस वक्त घर में सिर्फ गौरी शंकर और उनका बेटा ही मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि चोर बड़ी सफाई से चोरी कर फरार हो गए और घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
























