Sunday, February 15

लखनऊ।बिटिया के जन्मदिन पर सह परिवार ने मिलकर बिटिया के हाथों से वृक्षारोपण कराया ।

बिटिया के जन्मदिन पर सह परिवार ने मिलकर बिटिया के हाथों से वृक्षारोपण कराया ।

वृक्ष रहेंगे तो पर्यावरण संतुलन रहेगा – रोहित सिंह

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज शिवधारा गांव में रोहित सिंह ने अपने बिटिया आर्या ठाकुर का जन्मदिन केक के स्थान पर आम का पौधा लगाकर मनाया। आज 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिटिया आर्या ठाकुर का जन्मदिन वृक्षारोपण करके हर साल की भांति इस बार भी मनाया। जिसमें आम, नीम, नींबू का पौधे, अमरूद का पौधे कटहल का पौधे लगाया गया। रोहित सिंह ने बताया आज के समय में सब लोग जन्मदिन पर केक और अन्य प्रकार की पार्टी करते हैं ।इसमें ज्यादा पैसा बर्बाद करते हैं और स्वास्थ्य भी बर्बाद होता है । इससे समाज का भला और प्राकृतिक का भला नहीं होगा। समाज को आगे बढ़ने के लिए सभी व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक-एक वृक्ष का पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे । इस अवसर पर सुष्मिता सिंह सह परिवार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *