Tuesday, December 16

आजमगढ़।राम जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में संगीतमयी रामकथा अमृतपान के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

राम जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में संगीतमयी रामकथा अमृतपान के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

परमात्मा को छोड़ सब अस्थिर – शिवानंद शास्त्री 

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले श्री राम-जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में चौथे दिन संगीतमयी रामकथा का श्रवण पान करने के लिए आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा। देर रात तक भक्ति रूपी सरोवर में लोग गोता लगाते रहे। कथा वाचक पंडित शिवानंद शास्त्री ने रामकथा का गुणगान करते हुए कहा कि ” रामकथा शशि किरण समाना, संत चकोर करिहिं जेही पाना , राम कथा अमृत के समान है। जिसने राम रस का पान कर लिया उसे किसी चीज की आवश्यकता नहीं होती है। माया ने सबको घेर रखा है उन्हें ऐसा बना दिया है कि किसी को भगवत भजन के लिए एक छड़ की फुर्सत नहीं। उन्होंने ने कहा कि इस संसार में परमात्मा को छोड़ कोई स्थिर नहीं है। यह सारा संसार असत्य, अस्थिर और नाशवान है। यह बदलता रहता है, जो आज है वह कल नहीं रहेगा। जो बना है, वह एक दिन जरूर नष्ट होगा । हमें जो कुछ इन आंखों से दिखाई देता है वह सब नाशवान है। अर्थात इस संसार की हर वस्तु ही क्षणभंगुर है। यहां हमारे जो बड़े बड़े कारखाने, कोठियां, कारें, बैंक बैलेंस, सोना चांदी आदि हैं और उनको पहनने वाले परिजन भी, और यह शरीर भी सब नष्ट हो जाना है। मनुष्य मोह माया के उलझनों में फंसा है।लोग परमात्मा को तो भूल ही चुके हैं। सब कुछ जानते हुए भी मोह-माया में लिप्त हैं। मानव को अपने व्यस्ततम कार्यों में से समय निकाल कर राम नाम का जाप करना हितकर होगा। मुख्य यजमान दिल राम यादव रहे।संगीतमयी रामकथा का संचालन स्वामी नाथ यादव ने किया।

इस अवसर पर डाक्टर बेद प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, मुरली धर, तिलक धारी यादव, रमेश उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय , मनोज कुमार राय, उमापति राय पत्रकार अभिषेक पाण्डेय ,अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *