
सलखुआ में बीस सूत्री कार्यालय का शुभारंभ।
सहरसा। सलखुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव,
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला बीससूत्री उपाअध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल समेत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार की प्राथमिक योजनाओं को जमीन पर उतारने का मजबूत माध्यम है। कार्यालय शुरू होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। मंडल प्रभारी भाई भी एस,पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला बीससूत्री उपाअध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया व अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय जन समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ मधु कुमारी, सीओ पुष्पांजलि कुमारी,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष रणवीर यादव,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला बीससूत्री उपाअध्यक्ष दिवाकर सिंह ,सदस्य सुरेंद्र महतो, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जदयू विधानसभा प्रभारी नरेश पासवान, मंडल प्रभारी भाई भी एस,संतोष कुमार, अभिलाष कुमार, महामंत्री झालेन्द्र यादव, पिंटू महतो, दिनेश साह, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, भूषण कुमार, पांडव यादव, आशिस कुमार, प्रभु साह, सुजान देवी, फुलमणी गुप्ता, राजेन्द्र यादव, लक्ष्मी मेहता, रंजीत साह, राजेन्द्र सादा, दिनेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

