अमेठी।प्राचीन मंदिर में अचानक प्रकट हुईं चांदी की मूर्तियां, भक्तों में आस्था और कौतूहल।
प्राचीन मंदिर में अचानक प्रकट हुईं चांदी की मूर्तियां, भक्तों में आस्था और कौतूहल।
अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी
अमेठी जनपद के शुकुल बाजार थाना के सीमावर्ती जिले बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के मकरई मजरे मुस्तफाबाद गांव स्थित अति प्राचीन मकरेश्वर बाबा के मंदिर में शनिवार सुबह उस समय लोग हतप्रभ रह गए, जब गर्भगृह में चांदी की दो मूर्तियां अचानक स्थापित मिलीं। इन मूर्तियों को देखकर मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाएं और ग्रामीण हैरान रह गए।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब कुछ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पहुंचीं, तो उन्होंने गर्भगृह में नई मूर्तियां देखीं। ये मूर्तियां पहले वहां नहीं थीं। इसकी सूचना तुरंत गांव में फैली और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए।
रात भर में कैसे आ...









