बलिया।आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान

आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान

रामेश्वर प्रजापति छांगुर

नगरा(बलिया)। आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय के विभिन्न क्लास में कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रमुख रूप सर्वजीत यादव, श्रेया यादव, अंशिका यादव, अंशिका सिंह, माहिरा, इमरान, सिया गुप्ता, वाणी, खुशी यादव, सुमित कुमार वर्मा, अनुष्का प्रजापति, अनुषा परवीन, अंश यादव, सृष्टि यादव, नजिया खातून, सौम्या गुप्ता, अनंत विजय, अंश सिंह, रोशन शर्मा, अंकित कुमार यादव और अपर्णा यादव अमृता,अर्सिता जैसे विद्यार्थियों के नाम उल्लेखनीय रहे। इन सभी ने कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर  विद्यसागर उपाध्याय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास और अनुशासन है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।

वहीं प्रबंधक  रामदरश यादव (क्रांति) ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है, जो हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होती है।

प्रधानाचार्य  सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में मनसा शर्मा, अंजू यादव, प्रियंका गुप्ता, बलिराम, आदित्य यादव, स्वाति वर्मा, स्वाति सिंह, नीलू सिंह, रमेश सर, सुनील, सपना, सहिता, रीना एवं सौम्या मैडम सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *