रोजा में एसबीआई शाखा का जीएम अनिल कुमार ने किया शुभारंभ बोले ग्राहकों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता
मुजीब खान
शाहजहांपुर। भारतीय स्टेट बैंक की रोजा स्थित मंडी शाखा का लोकार्पण लखनऊ से आए महाप्रबंधक अनिल कुमार ने फीता काटकर एवं शिलापट अनावरण करके किया इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हो हमारी प्राथमिकता है। शाखा प्रबंधक मंजूषा सोनी एवं अन्य स्टाफ से वार्ता के दौरान कहा कि ग्राहक हमारी बैंक पर विश्वास करते है इस लिए आप लोगों का भी कर्तव्य है कि ग्राहकों का सम्मान करते हुए उनके विश्वास को कायम रखे। इस दौरान उनके द्वारा ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहजहांपुर में हमारी 32 शाखाओं में सबसे महत्वपूर्ण शाखा इस लिए है कि यह मंडी के पास है जिसके कारण यहां से कृषकों के अलावा व्यावसायिक लोगो को भी सेवा का अवसर दिया जाएगा क्योंकि हमारा प्रयास रहता हर वर्ग के ग्राहक को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए हमारे छोटे से बड़े व्यवसायियों को सुविधाएं दी जाती तो कृषि कार्य से जुड़े लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है जिसमें सरकार के जनहितकारी योजना केसीसी का लाभ भी बेहतर ढंग से दिया जा रहा है इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार स्टार्ट अप लोन के लिए हमारी बैंक द्वारा लखनऊ में कैंप तक आयोजित किए जाते है और सबसे अधिक हमारी बैंक ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का टारगेट पूर्ण किया है इसके अलावा भी अन्य योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लोन के साथ व्यावसायिक, शिक्षा व्यापार हेतु दिए जाने व बड़े लोन देने में भी है सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि क्रेडिड कार्ड हो या पेटीएम कार्ड जैसे लाभ भी ग्राहकों को आसानी से दिए जा रहे इसके अलावा अपने लेन देन को अपने ही मोबाइल पर देखने के लिए यो नो जैसे एप संचालित किए जा रहे है जिसका लाभ ग्राहक बड़े पैमाने पर उठा रहे है इसके साथ ही हमारी हर शाखा पासबुक प्रिंटिंग मशीन के साथ अधिकतर एटीएम मशीनों में कैश जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है जिसके कारण ग्राहक कैश जमा करने के लिए लगने वाली लाइन से बच रहा है और कीमती समय भी बच रहा है। इस अवसर पर लखनऊ अंचल के उप महा प्रबन्धक धीरज कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक अखिल गुप्ता, शाखा प्रबन्धक मंजूषा सोनी, राहुल श्रीवास्तवा, अंकुर राज, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सुधीर कुमार एवं स्थानीय ग्राहक आदि उपस्थित रहे।
























