मुख्यमंत्री के आदेश पर रातों रात लगाई गई काकोरी कांड के अमर शहीदों की प्रतिमाएं
मुजीब खान
शाहजहांपुर । विगत 22 मार्च को जब देश में शहीद दिवस मनाया जा रहा था उस समय शाहजहांपुर नगर निगम अपने ही जनपद के निवासी काकोरी कांड के महानायकों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल अशफ़ाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम किशन खन्ना की वर्ष 1957 में नगर निगम प्रांगड़ में लगाई गई प्रतिमाओं को सौंदर्यीकरण के नाम पर उखाड़ रहा था हद तो तब हुई जब बुरी तरह बुलडोजर से तोड़ी गई प्रतिमाओं को सम्मान देने के जगह निगम द्वारा कचरे के ट्रक में भरवाकर डंपिंग ग्राउंड में फिकवा दिया नगर निगम के इस कुकरी की खबर जब शहर वासियों को लगी तो शहीदों के इस घोर अपमान से शहर वासियों के खून में उबाल आ गया जिसके कारण लोग सड़कों पर उतर कर निगम और शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेतागण भी इस आंदोलन में कूद गए और बड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे ।
जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर निगम के इस कृत्य की जानकारी हुई तो उन्होंने भी इसे गलत बताते हुए जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सख्त आदेश देते हुए कार्यवाही की बात कही और क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को सम्मान सहित 24 घंटे के अंदर स्थापित करने के निर्देश दिए जिस पर अमल करते हुए प्रतिमाओं के पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ और तत्काल प्रतिमाओं को स्थापित किया गया कार्यवाही के सम्बन्ध में जिला अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह कार्य 40 लाख की लागत से करवाया जा रहा है जिसमें कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना घटित हुई जिसमें ठेकेदार के विरुद्ध थाना सदर बाजार। मे मुकदमा दर्ज करवाया गया है और उसकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद कार्यदाई संस्था के जितने लोग दोषी पाए जाएंगे सभी की गिरफ्तारी की जाएगी इसके अलावा नगर निगम जिस अवर अभियंता और एसडीओ की देखरेख में कार्य किया जा रहा है उनके निलंबन की संस्तुति हेतु प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया गया वहां से निर्देश प्राप्त होते दोनों का निलंबन किया जायेगा उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना सम्मान जनक रूप से कर दी गई है शीघ्र ही रंगाई पुताई भी पूर्ण हो जाएगी।
























