बदायूँ।नवागत एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने संभाला कार्यभार

नवागत एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने संभाला कार्यभार

बदायूं। वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सोमवार, 15 सितंबर को जनपद बदायूं में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

मानवेन्द्र सिंह इससे पूर्व एटा एवं सहारनपुर जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

नवागत एडीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *