बदायूँ।सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

बदायूं। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सभी ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान और देश की एकता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *