बलिया।नगरा न्याय पंचायत में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

नगरा न्याय पंचायत में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 संजीव सिंह बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा के अन्तर्गत न्याय पंचायत नगरा में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा की बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सेवानिवृत्त अध्यापकों वीरेन्द्र यादव प्रoअo (प्राथमिक विद्यालय नगरा नंबर-1), विशुनदेव राम ( प्रoअo. यूपीएस नगरा) एवं मदन राम (प्र0अ0. ब्राह्मणपुरा) को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, बैग, धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न्याय पंचायत नगरा के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व मंत्रीगणों द्वारा दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक संघ से ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’,वीरेंद्र प्रताप यादव,राकेश कुमार सिंह,राजीव नयन पांडेय, मंत्री ओमप्रकाश, राहुल कुमार उपाध्याय , राजकुमार यादव, निर्मल कुमार वर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद यादव (शिक्षक संकुल), सुमंत कुमार गुप्ता , राहुल तिवारी , मीना सिंह ,कुसुम मौर्य, स्वेता सिंह, राजकुमारी , अनामिका, मीना मिश्रा विमला देवी, सरोज तिवारी , गरिमा सिंह ( श्रीनिवास राम, अजय कुमार यादव, सत्य प्रकाश सिंह उमेश तिवारी, बच्चा लाल आदि ने हार्दिक सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन बाल चंद प्रसाद ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में मीना सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रगान गाते हुए कार्यक्रम समाप्त हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *