बलिया।डायट पकवाइनार में एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ।
डायट पकवाइनार में एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ।
संजीव सिंह बलिया।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों के अंतर्गत प्रदेशभर के शिक्षकों के लिए एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम गतिमान है। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार, बलिया में आज 11 नवंबर 2025 से इस प्रशिक्षण का 11वां बैच प्रारंभ हुआ।प्राचार्य शिवम पांडे के निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिंह तथा नोडल रविरंजन खरे के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण रोचक और सहभागितापूर्ण पद्धति से संचालित किया जा रहा है। पीपीटी, समूह चर्चा, रोल प्ले, डेमो तथा खेल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को 21वीं सदी के अपेक्षित जीवन कौशलों, समावेशी शिक्षा और सुरक्षित विद्यालय वातावरण के निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।...
