सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्ती बरतेंगे, खराब रैंकिंग पर शोकॉज नोटिस की चेतावनी
संजीव सिंह बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। विकास एवं राजस्व कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जनपद की कई विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों में वर्तमान रैंकिंग 13वीं है।आरसी पोर्टल पर लापरवाही पर डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अगली बैठक में खराब रैंकिंग वाले विभागों के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी होगा। जननी सुरक्षा योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान (विशेषकर नगरा ब्लॉक), पीएम सूर्य घर मुक्त योजना, पीएम स्वनिधि योजना में ‘सी’ रैंकिंग पर कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, फैमिली आईडी, एसबीएमजी फेस-2, पीएम आवास शहरी में ‘बी’ रैंकिंग को ‘ए’ बनाने के आदेश। अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।5 करोड़ से अधिक परियोजनाओं पर कड़े निर्देश
पांच करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा में डीएम ने नोडल अधिकारी नामित करने, सीएचसी-पीएचसी, ग्राम सचिवालय, मनरेगा कार्यों, नलकूप परियोजनाओं की जांच के आदेश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षक तैनाती सूची, सीएमओ से 19 सीएचसी-36 पीएचसी की रिपोर्ट मांगी। यूपीपीसीएल द्वारा कृषि भूमि चिन्हन न करने, मैरीटार इको पर्यटन, मनियर सीएचसी, खाकी बाबा मंदिर, कस्तूरबा विद्यालय पर अधूरे कार्यों पर नाराजगी। अनुपस्थित पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका। एक्सईएन नलकूप को चेतावनी नोटिस के निर्देश।आईजीआरएस में लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी
आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सख्ती बरतते हुए डीएम ने 75% से कम फीडबैक पर कार्रवाई, शून्य फीडबैक वाले 9 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। निस्तारण के बाद फीडबैक, फोटो अपलोड और 12 कॉलमों की पूर्ण रिपोर्ट अनिवार्य।बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, सीएमओ एवं अन्य उपस्थित। डीएम ने स्पष्ट कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रैंकिंग सुधारो वरना कार्रवाई!
























