बीजेपी नेता अर्पणा यादव के पति सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक का हुआ निधन
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की नेता अर्पणा यादव के पति और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की आज सुबह लखनऊ में अचानक तबियत बिगड़ने पर जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया अचानक हुई मौत को संदिग्ध और मौत का कारण जानने को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। फिलहाल बेटे की मौत से मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक को तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रतीक की हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से मौत की बात कही जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। प्रतीक के निधन की खबर के बाद सैफई से लेकर लखनऊ तक हर कोई सन्न है। अस्पताल में परिवार और समर्थकों का धीरे-धीरे जमावड़ा हो रहा है।
डाक्टरों के अनुसार 38 वर्षीय प्रतीक यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रतीक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद थोड़ा आराम मिलने के बाद घर आ गए थे।
आज तड़के सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर सुबह छह बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव इस समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और सक्रिय राजनीति में हैं। लेकिन प्रतीक मुख्यधारा की सक्रिय राजनीति से दूर रियल एस्टेट व फिटनेस के व्यवसाय से जुड़े थे। लखनऊ में उनका जिम ‘द फिटनेस प्लैनेट’ प्रसिद्ध है। पिछले दिनों अपर्णा यादव से तलाक की खबरों के बाद प्रतीक यादव चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में अपर्णा और प्रतीक के बीच सबकुछ ठीक होने की बात सामने आई थी।
अपर्णा यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
























