बलिया।जनता इंटर कॉलेज नगरा में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक: नव नियुक्त जयनारायण कन्नौजिया का भव्य अभिनंदन

जनता इंटर कॉलेज नगरा में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक: नव नियुक्त जयनारायण कन्नौजिया का भव्य अभिनंदन

 संजीव सिंह बलिया। जनता इंटर कॉलेज नगरा, बलिया इकाई शाखा की आवश्यक बैठक विद्यालय प्रांगण में दिनांक 12 मई 2026 को श्री रविंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित जिला माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के मंत्री जयनारायण कन्नौजिया का भव्य अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद पाण्डेय, अखिलेश सिंह, चंद्रमा चौहान, ओमप्रकाश राम, अंजनी कुमार सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ. विनय प्रताप सिंह, अल्पना वर्मा , एवं अन्य दर्जनों शिक्षकों ने नवनिर्वाचित जिला मंत्री को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *