बलिया।प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भावनात्मक व भव्य समारोह सम्पन्न किया

प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भावनात्मक व भव्य समारोह सम्पन्न किया

 संजीव सिंह बलिया।बेल्थरा रोड ,  राधिका मैरेज हाल के सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक उदय नारायण सिंह ने की। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक नेता, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और गणमान्य नागरिकों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद संघ के अध्यक्ष अशोक यादव एवं मंत्री अवधेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए माल्यार्पण, अंगवस्त्र और बैच अलंकरण कर समुचित सम्मान प्रदान किया। स्वागत के दौरान समस्त सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे राष्ट्रनिर्माता हैं जो केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत हो सकती है, पर शिक्षक अपने अनुभव और मार्गदर्शन से जीवनभर समाज को दिशा देते रहते हैं। ऐसे समारोह समाज की कृतज्ञता का प्रतीक हैं।

विद्वान शिक्षक विद्यासागर उपाध्याय ने प्रेरक संबोधन में कहा कि शिक्षक दीपक की भांति जलकर समाज को प्रकाश देता है, और अनेक सफल व्यक्तियों के पीछे किसी न किसी शिक्षक का त्याग व मार्गदर्शन छिपा होता है। उन्होंने शिक्षकों के अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार गुप्त (प्रतिनिधि नगर पंचायत बेल्थरा रोड) ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आए संघ पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, शिक्षक सम्मान और शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर अपने विचार रखे।

समारोह में नगरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, नवानगर अध्यक्ष सुशील कुमार, मनियर अध्यक्ष अजय सिंह, रसड़ा अध्यक्ष बलवंत सिंह, चिलकहर अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय, पंदह अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष), बेरुआरबारी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बसडीह मंत्री आदित्य यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पत्रकार अजय मिश्र, सभासद राममनोहर गांधी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। नंद जी नंदा कवि एवं विद्वान वक्ता डॉ. जितेंद्र स्वाध्यायी ने शिक्षक और शिक्षा के मानवीय मूल्यों पर मार्मिक विचार व्यक्त कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मीरा शुक्ला (प्रधानाध्यापिका, कम्पोजिट विद्यालय बनकरा) द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने सभी अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण, बैच अलंकरण, अंगवस्त्र तथा उपयोगी उपहार सामग्री भेंट कर भावभीना सम्मान दिया गया। सम्मान ग्रहण करते समय कई शिक्षक भावुक हो उठे और उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। साथ ही, विभिन्न ब्लॉकों से आए अतिथियों एवं शिक्षक नेताओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं, जिनमें जय प्रकाश यादव, शुभाष यादव, जय नारायण यादव, राधे मोहन सिंह, आशुतोष कुमार, विनोद वर्मा, राकेश यादव, कृष्णकांत यादव, अरुण कुमार जायसवाल, छोटे लाल, बजरंगी यादव, कृष्णानंद सिंह, देवेंद्र वर्मा, योगानंद, विवेक, संजय, रामआश्रय, दिलीप कुशवाहा, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, कुलदीप यादव, विजय शंकर गुप्त, रामचंद्र प्रसाद, जय प्रकाश मौर्य, निर्भय नारायण यादव, नूरे हसन, अरुण कुमार, मोहम्मद तारिक, अमित कुमार, भृगुनाथ, विनोद कुमार वर्मा, उदय प्रताप यादव, मीना यादव, निर्मला यादव, ग्यान्ती देवी, पुनिता शुक्ला, फूल कुमारी, श्वेता, सरिता यादव, संतोषी एवं मीरा शुक्ला शामिल हैं।

समारोह का प्रभावशाली संचालन नंद लाल शर्मा ने किया। अंत में प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक सम्मान वास्तव में समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *