बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निर्देशक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं अंशकालिक अनुदेशक- दया शंकर सिंह

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निर्देशक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं अंशकालिक अनुदेशक- दया शंकर सिंह

 संजीव सिंह बलिया।परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के सम्मान में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण के शुभारंभ के अवसर पर आज विकास भवन के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री तथा बलिया नगर के विधायक दया शंकर सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह रहे ।विशिष्ट अतिथि के क्रम में ही भारतीय जनता पार्टी के बलिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू की भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से हुई जिसके गवाह सैकड़ो की संख्या में उपस्थित अनुदेशकों तथा अतिथियों ने एक साथ सजीव प्रसारण के गवाह बने। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के उपरांत सभागार में उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उसके पश्चात स्वागत तथा अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मंत्री दयाशंकर सिंह को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए किया गया जबकि जिलाधिकारी का सम्मान बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात जनपद के कुल 18 शिक्षा क्षेत्र से खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति पर शार्ट लिस्ट किए गए लगभग 40 अनुदेशकों को चेक का प्रतीक रूप एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए किया गया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारा देश सनातनी परंपरा का देश है तथा शिक्षक का स्थान समाज में सर्वोच्च होता है। उनके द्वारा उपस्थित अनुदेशकों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि वे परिषदीय विद्यालय के अभिन्न अंग हैं तथा उनके द्वारा सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों कार्यों का निर्वहन वखूबी किया जाता है। कार्यक्रम में एसडीएम सदर अभिनेद्र सिंह ,तहसीलदार सदर अतुल हर्ष ,खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ,पवन सिंह ,विशाल यादव, हिमांशु सिंह ,पंकज मिश्रा ,राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। जिला समन्वयक अमित कुमार सुमन ,ओम प्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय ,शिव सौरभ गुप्ता ,शिक्षक प्रवीण पांडे ,विजय कुमार, सूरज राय ,सौरभ गुप्ता, वकील अहमद, कनक चक्रधर ने सहयोग प्रदान किया जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *