बलिया।बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप

बलिया।नगरा क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि अजय गुप्ता नाम का एक लाइनमैन टीजी2 विद्या भूषण की आईडी का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के बिजली बिल बनाकर अवैध वसूली कर रहा है। क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता नींबू लाल जब अपना बिजली बिल दिखाने पहुंचे तो उनका वास्तविक बिल मात्र 159 रुपये था, लेकिन आरोप है कि उनसे 2000 रुपये की वसूली कर ली गई। पीड़ित का कहना है कि उन्हें गुमराह कर अधिक धन लिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रकार कई उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो आम उपभोक्ता लगातार ठगी का शिकार होते रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जिस अधिकारी या कर्मचारी की आईडी देकर यह कार्य कराया जा रहा है, उसकी भी जांच की जाए तथा आरोपी लाइनमैन अजय गुप्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *