आर्मी ट्रेनिंग के दौरान घायल युवा सैनिक कृष्णा चौहान का निधन
संजीव सिंह बलिया। नगरा:क्षेत्र के मलप घोघरा गांव निवासी युवा सैनिक श्री कृष्णा चौहान का आज निधन हो गया। आर्मी ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग करते समय उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट लग गई थी। हादसे के बाद उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले एक महीने से वे आईसीयू में जीवन और मृत्यु की जंग लड़ रहे थे।डॉक्टरों की अथक प्रयासों के बावजूद श्री कृष्णा चौहान हमें हमेशा के लिए छोड़ गए। उनके निधन की दुखद खबर मिलते ही गांव समेत समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हम सभी निवासी/शिक्षक/समुदायजन श्री कृष्णा चौहान की आत्मा की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दारुण आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।श्रद्धांजलि।
























