बलिया में मातम के बीच हुई शादी: छोटे भाई की मौत, घायल दूल्हे ने एम्बुलेंस से भरी दुल्हन की मांग

बलिया में मातम के बीच हुई शादी: छोटे भाई की मौत, घायल दूल्हे ने एम्बुलेंस से भरी दुल्हन की मांग

 संजीव सिंह बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र, बलिया। शुक्रवार रात शहनाइयों की खुशी मातम में बदल गई। पकड़ी के भीटिया गांव के अंकित पांडेय की शादी मझवां की प्रमिला से तय थी। दाढ़ी बनवाने जाते समय स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मारी। छोटा भाई सर्वजीत की मौत, दूल्हा अंकित गंभीर घायल।परिजनों ने फैसला लिया- शादी रस्म पूरी होगी! डॉक्टरों की अनुमति से घायल अंकित को ट्रामा सेंटर से लाया गया। चलने-फिरने में असमर्थ दूल्हे ने गाड़ी में ही कांपते हाथों से दुल्हन की मांग भरी। यह दृश्य देख सबकी आंखें नम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *