
भाजपा सरकार के 11 साल पूरा होने पर तहबरपुर में हुआ कार्यशाला का आयोजन
आजमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद के मंडल तहबरपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निजामाबाद विधान सभा के पूर्व में भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव , विशिष्ट अतिथि निजामाबाद तहसील बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणविजय राय रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 सालों में किये गये कार्यों का उल्लेख किया। और कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी गति से विकास कार्य हों रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय ‘ खदेरू ‘ व संचालन युवा मोर्चा जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह मंडल महामंत्री रामभवन राम , ओमकार नाथ पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, लाल चंद यादव सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

