Sunday, February 15

जौनपुर।पुलिस की कार्रवाई में दहेज हत्या और अवैध असलहा मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में दहेज हत्या और अवैध असलहा मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर ।पुलिस ने अपराधियों के ़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मछलीशहर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पति और सास को हिरासत में लिया गया, जबकि मड़ियाहूँ में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को पकड़ा गया।

मछलीशहर में दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

मछलीशहर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 173/25 (धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट) के तहत वांछित जनार्दन पाण्डेय उर्फ गोविन्दा (25 वर्ष) और उसकी मां अमृता पाण्डेय (52 वर्ष) को पुलिस ने रविवार सुबह 6:50 बजे उनके गांव कटाहित खास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी टीम में विनीत राय, कांस्टेबल योगेश कुमार, नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहे।

मड़ियाहूँ में तमंचा के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

मड़ियाहूँ पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित संदीप उर्फ सावन गौतम को रविवार तड़के 4:11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हालिया मुकदमा संख्या 71/25 (धारा 115(2)/352/109/3(5)/351(2)/191(2) बीएनएस) शामिल है। बरामद तमंचे के आधार पर नया मुकदमा (241/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट) दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उप निरीक्षक संतोष यादव, हेड कांस्टेबल रिजवान अहमद, अनुज प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी और कांस्टेबल उपेन्द्र पाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *