Monday, February 16

आजमगढ़।सिधौना में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में पत्रकारों को किया गया सम्मानित,शिव पूजन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम 

सिधौना में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में पत्रकारों को किया गया सम्मानित,शिव पूजन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम 

राम प्रसाद मिश्र 

लालगंज आजमगढ़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लालगंज तहसील स्तरीय बैठक तहसील अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील महामंत्री रामप्रसाद मिश्र के आवास व शिवा शिव मंदिर स्थल सिधौना में भगवान शिव के पूजन शंखनाद व वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ बृजभूषण उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी समस्या के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।सभी पत्रकार एकजुट होकर किसी भी लड़ाई को लड़े सफलता अवश्य मिलेगी।संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के समस्या पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को माला पहनाकर बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,जीत बहादुर सिंह,सौरभ सिंह, यादवेंद्र सिंह,शुभम चौबे,रामप्रसाद मिश्र,महेश प्रसाद मिश्र,महेन्द्र सिंह,संजीव कुमार सिंह कार्तिक सिंह सहित वैभव सिंह हैप्पी विपिन पांडे आरिफ अहमद अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *