सिधौना बाजार में चलाया गया विद्युत चेकिंग अभियान
लालगंज आजमगढ़ ।
आजमगढ़ के सिधौना बाजार मे आज दिन शनिवार को देवगांव एसडीओ आकाश सिंह के दिशा निर्देश पर सिधौना बाजार में जेई कड़सडा अजीत कुमार श्रीवास्तव अपने विद्युत विभाग स्टाफ के साथ विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन चेक किया गया | इस चेकिंग अभियान से बाजार में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला तथा बिजली उपभोक्ताओं ने जेई कडसड़ा अजीत कुमार श्रीवास्तव से लोगों की शिकायत यह भी रही की बिजली बिल ज्यादा आ रहा है | इस चेकिंग अभियान मे जिन उपभोक्ता के पास मीटर नहीं था मीटर लगाया गया व बिजली बिल भी लोग जमा करते दिखाई दिए | कुछ लोगों का बिजली बिल जमाना होने के कारण बिजली पोल से तार भी काट दिया गया | वही इस अवसर पर लाइनमैन दीपक खरवार उर्फ मन्ना, अरविंद कुमार, प्रकाश खरवार, अंशु पांडे, अभिषेक सिंह, कासिम शेख, रविंद्र मौर्य, लाइनमैन प्रिंस कुमार तथा अन्य सहयोगी के लोग मौजूद रहे |























