
निजामाबाद के बड़ा गांव में दो दिवसीय भाकपा जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में 14 जून को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ागांव स्थित अस्सी मैरेज हॉल में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन मऊ के पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज अहमद द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया है। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम चलता रहा । सम्मेलन में कामरेड हरगेन राम ने पार्टी द्वारा क्रांतिकारी गाना गा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश भर दिया। कामरेड हामिद अली एडवोकेट ने अपने संबोधन में पार्टि कि नीतियों कि जानकारी दी। अंत में सभी भाकपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गुजरात में हुए हवाई जहाज दुर्घटना में मृतकों कि आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
इस अवसर पर जितेन्द्र हरि पाण्डेय, हामिद अली एडवोकेट, हरगेन राम, रामाज्ञा यादव, इम्तियाज बेग, गंगादीन, मंगलदेव यादव, खरपत्तू राजभर, मोहम्मद शेख अब्दुल्लाह, इंद्रावती उर्मिला सहित बड़ी संख्या में कामरेड मौजूद रहे।























